बाह: चौरंगा बीहड़ गांव में मेड़ काटने के विवाद में हुई मारपीट, एक व्यक्ति घायल
थाना बाह क्षेत्र के चौरंगा बीहड़ गांव में मंगलवार शाम करीब 4 बजे मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जो बाद में मारपीट में बदल गया। इस घटना में 65 बर्षीय विजय शंकर पुत्र गुरदायल, गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, विजय शंकर ने अपने पड़ोसियों द्वारा मेड़ काटे जाने का विरोध किया था।