कांके: शिक्षा मंत्री की हालत गंभीर, ब्रेन हैमरेज के बाद वेंटिलेटर पर; स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी
Kanke, Ranchi | Aug 3, 2025 झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है । उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ है और डॉक्टरों की एक टीम उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है। मंत्री रामदास सोरेन शनिवार सुबह बाथरूम में गिर गए थे, जिससे उनके सिर में चोट लगी और ब्रेन में ब्लड क्लॉट जम गया।