कांके: रांची के सैम्फोर्ड अस्पताल में इलाज के दौरान वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह का निधन
Kanke, Ranchi | Aug 3, 2025 रांची स्थित सैम्फोर्ड अस्पताल में रविवार दोपहर करीब 12 बजे इलाज के दौरान वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह का निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। इन्हें इलाज के लिए रांची स्थित सैम्फोर्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया था।