थरथरी: थरथरी प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में मनाया गया प्रवेशोत्सव कार्यक्रम
थरथरी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में शनिवार को प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस दौरान नए नामांकित छात्र-छात्राओं का स्वागत तिलक, फूलमाला एवं किताब देकर किया गया। विद्यालय परिसर बच्चों की चहल-पहल और रंग-बिरंगे सजावट से गुलजार रहा। कार्यक्रम के तहत शिक्षकों ने बच्चों एवं अभिभावकों को शिक्षा के महत्व की जानकारी दी ।