हल्द्वानी नगर निगम ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए लीगेसी वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का शुभारंभ किया। महापौर गजराज सिंह विष्ट ने प्लांट का उद्घाटन करते हुए कहा कि वर्षों से जमा पुराने कचरे का वैज्ञानिक और पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप निस्तारण किया जाएगा। इससे डंपिंग स्थल के पुनर्विकास के साथ स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण तैयार करने में मदद मिलेगी। नगर निगम ने नागरिकों से भी स्वच्छ हल्द्वानी अभियान में सहयोग की अपील की।
#Haldwani #HaldwaniNews #LegacyWaste #WasteManagement #SwachhHaldwani #CleanCity #NagarNigam #Uttarakhand #UttarakhandNews #Mayor #Environment #SolidWasteManagement #BreakingNews #HindiNews #NewsReel #InstagramReels #YouTubeShorts #FacebookReels #HaldwaniExpressNews
Haldwani, Nainital | Jul 14, 2026