नदबई: ज्वेलर योगेंद्र चोपड़ा हत्याकांड मामले में मृतक की पत्नी का धरना छठे दिन भी जारी रहा
नदबई में 25 मार्च को हुए ज्वेलर योगेंद्र चोपड़ा लूट एवं हत्याकांड को एक महीना बीत जाने के बावजूद अब तक ना तो आरोपियों की गिरफ्तारी हो पाई है और ना ही सरकार व प्रषासन में पीड़ित परिवार की मांगों पर कोई ठोस कदम उठाया है। इसी के विरोध में मृतक की पत्नी शालू चोपड़ा के साथ सर्व समाज का धरना बुधवार को छठवें दिन भी जारी रहा।