बैरसिया: भोपाल: शाहजहानाबाद में साढ़े तीन साल की बच्ची को जलाने का मामला सामने आया
Berasia, Bhopal | Jan 16, 2026 भोपाल के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र में एक साढ़े तीन साल की बच्ची को जलाने का मामला सामने आया है। बच्ची की नानी किरण ने थाने में आवेदन दिया है। आरोप लगाया है कि मेरी बेटी काजल और उसके साथ रहने वाला युवक विजयपाल बच्ची के साथ मारपीट करते हैं। उसे गर्म वस्तु से जलाया गया है। आवेदन के आधार पर पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया और प्रकरण दर्ज कर लिया है।