लालगंज: गंगहरा कलां गांव में चल रहे शिव पुराण कथा के दौरान स्वामीनारायणानंद तीर्थ जी महाराज ने अहंकार के अंत का दिया संदेश
लालगंज क्षेत्र के गंगहरा कलां गांव में चल रहे शिव शक्ति महायज्ञ एवं शिव पुराण कथा के सातवें दिन शुक्रवार शाम 4:00 बजे तक काशी धर्म पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामीनारायणानंद तीर्थ जी महाराज ने कहा संसार में जब-जब अहंकार बढ़ता है। तब तब उसका अंत निश्चित होता है। कथा में तारकासुर वध और भगवान गणेश के प्राकट्य का प्रसंग विस्तार से श्रद्धालुओं को सुनाया।