बकानी: दात्या गांव में कृषि कार्य करते समय 35 वर्षीय युवक की मौत, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
बकानी। क्षेत्र के दात्या गांव में कृषि कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय सुजान पुत्र शिवलाल की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। सुजान की मौत से दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।