मिहींपुरवा: गिरिजापुरी सिंचाई कॉलोनी के पास टहलता दिखा तेंदुआ, वाहन चालकों ने रोका वाहन, वीडियो हो रहा वायरल
बहराइच के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग में बीती रात एक तेंदुआ सड़क पर टहलता दिखा। गिरजापूरी सिचाई कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर रात करीब 11 बजे यह तेंदुआ 10 मिनट तक चहलकदमी करता रहा।इस दौरान वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने अपने वाहन रोक दिए। उन्होंने तेंदुए को बिना किसी छेड़छाड़ के वहा से गुजरने दिया। तेंदुआ भी किसी को नुकसान पहुंचाए बिना शांति से जंगल की ओर चल