सहारनपुर: बैंक में सरकारी नौकरी का झांसा देकर शादी, 20 लाख का कर्ज चुकाने के लिए मांगे पैसे, विवाहिता से मारपीट, तीन पर FIR
सहारनपुर में महिला थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में विवाहिता की शिकायत पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बड़गांव क्षेत्र के शब्बीरपुर गांव निवासी जूली उर्फ पूजा ने पुलिस को दी तहरीर में गंभीर आरोप लगाए हैं। जूली के मुताबिक, उसकी शादी 5 फरवरी 2022 को करनाल के सालवान गांव निवासी दीपक से हुई थी।