किरनापुर: उत्कृष्ट विद्यालय किरनापुर के एनसीसी कैडेट्स ने चलाया स्वच्छता अभियान
उत्कृष्ट विद्यालय किरनापुर के एनसीसी कैडेट्स द्वारा शनिवार लगभग दोपहर 12 बजे स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का आयोजन 6 म.प्र. बटालियन एनसीसी बालाघाट के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल बी.एस. जोधा के मार्गदर्शन एवं विद्यालय की प्राचार्य अनिता तारण के नेतृत्व में किया गया। अभियान की शुरुआत कैडेट्स ने महात्मा गांधी को नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ की