मखदुमपुर: विर्रा गांव के पास होटल में चंद्रवंशी समाज की बैठक, विधायक के कामकाज पर विरोध जताया
मंगलवार के दोपहर 3 बजे पटना गया राष्ट्रीय मार्ग के विर्रा गांव के समीप एक निजी होटल में चंद्रवंशी समाज की बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अवधेश चंद्रवंशी किया ,जबकि मंच का संचालन राजद नेता दिलीप चंद्रवंशी ने किया ।बैठक में स्थानीय विधायक के क्रियाकलापों पर नाराजगी जाहिर की गई।