खलीलाबाद: पुलिस की कड़ी निगरानी में होगी यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025, एसपी ने की ऑनलाइन गोष्ठी
उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से कराने के लिए पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने ऑनलाइन गोष्ठी की। उन्होंने परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सुविधा, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं पर सतर्क रहने के निर्देश दिए। पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा।