बैतूल नगर: सेहरा के पास तेज रफ्तार बाइक के सामने बिल्ली आने से युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
बैतूल जिले के सेहरा क्षेत्र में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक रात करीब 10 बजकर 30 मिनट पर सेहरा के पास बाइक चला रहे युवक राजा पिता बापुराव सेलूकर, निवासी चोघड़, की बाइक के सामने अचानक एक बिल्ली आ गई। बिल्ली को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और युवक बाइक सहित सड़क पर गिर पड़ा। हादसे में राजा गंभीर रूप से घायल हो गया।