धौलपुर: शहर में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं अपराधों की रोकथाम हेतु प्रतिदिन होगी नाकाबंदी
शहर में पिछले दिनों में घटित हुई आपराधिक घटनाओं तथा वाहन चोरी, लूट, संपत्ति संबंधी अपराध एवं अन्य अपराधों की रोकथाम हेतु और आमजन में सुरक्षा की भावना जागृत करने एवं सुदृढ़ पुलिस व्यवस्था के लिए धौलपुर शहर में बाजारों, राष्ट्रीय/राजकीय राजमार्गों तथा अन्य सड़क मार्गों पर वारदातों की रोकथाम के लिए प्रभावी सायंकालीन गश्त एवं नाकाबंदी व्यवस्था की शुरुआत की गई है