हनुमानगढ़: टाउन में पुलिस ने 4.96 ग्राम हेरोइन चिट्टा और 110000 रुपए के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4.96 ग्राम हेरोइन चिटा नशा व बिक्री के 110000 रुपए सहित एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ हनुमानगढ़ टाउन थाना में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।