बोध गया: दिवाली पर बोधगया के पछटी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
बोधगया के पछटी स्थित मंदिर में दिवाली के मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर और प्रतिमा स्थल पर पूजा-अर्चना करने के लिए सुबह से ही लोगों का पहुंचना जारी रहा। श्रद्धालु कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। लोगों ने परिवार के साथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।