आरा: रामकुमार सिंह हत्याकांड: मुख्य आरोपी चंदन सिंह समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने थाने से कोर्ट तक पैदल कराया मार्च
Arrah, Bhojpur | Oct 22, 2026 भोजपुर जिले में रिटायर्ड अधिकारी रामकुमार सिंह हत्याकांड में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है. एसपी अवधेश दीक्षित के आदेश पर मंगलवार को मुख्य आरोपी चंदन सिंह समेत तीन आरोपियों को नवादा थाना से सिविल कोर्ट तक पैदल ले जाया गया. पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य अपराधियों में कानून का भय पैदा करना और यह संदेश देना बताया जा रहा है।