*मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की बड़ी उपलब्धि महिंद्रा ट्रेक्टर से भारी मात्रा मे आवैध विदेशी शराब बरामद एक तस्कर गिरफ्तार ।*
जिला पदाधिकारी भोजपुर के आदेश पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के बिरुद्ध लगातार छापेमारी एवं वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में सहायक आयुक्त मद्यनिषेध श्री रजनीश को गुप्त सूचना मिली की भारी मात्रा में विदेशी शराब बिहार में लाया जा रहा है। सहायक आयुक्त मद्यनिषेध, भोजपुर द्वारा निरीक्षक प्रकश चन्द्र के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। दिनांक 22-10-2026 को वाहन जांच के क्रम में बक्सर-पटना फोरलेन रोड में रतनपुर यात्री शेड के पास, (थाना-आरा मुफ्फसिल, जिला-भोजपुर) से एक महिंद्रा ट्रेक्टर (निबंधन संख्या-अंकित नहीं) के डाले में बने गुप्त तहखाने से 201.000 लीटर आवैध विदेशी शराब बरामद किया गया। वाहन के चालक राहुल कुमार चौधरी, पे०-बिटेश्वर चौधरी, सा०-मनियच, थाना-पवना, जिला-भोजपुर, राज्य-बिहार को गिरफ्तार करते हुए अग्रतर कार्यवाही हेतु न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया है। उक्त वाहन से *8 PM Special blend of scotch Whisky 750 ml का 24 पीस, Kingfisher extra special strong beer 500 ml का 366 पीस, कुल 390 पीस में 201.000 लीटर अवैध विदेशी शराब जप्त किया गया। जप्त शराब का बाजार मूल्य करीब 3 लाख के करीब आँका गया।* जप्त शराब को बिहार में लाया जा रहा था। छापेमारी दल में निरीक्षक प्रकाश चन्द्र, अवर निरीक्षक श्री शिवम कुमार झा एवं सहायक अवर निरीक्षक श्री राजकुमार राजा, के साथ साथ मद्यनिषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान सामिल थे।
*मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा हैं। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।*
Arrah, Bhojpur | Oct 23, 2026