चायल: पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया पर्दाफाश, 20 किलो लोहे का बाट और ₹500 बरामद, इच्छना से किया गिरफ्तार
कौशाम्बी। सराय अकिल थाना पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं से संबंधित एक आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का 20 किलोग्राम का लोहे का बाट और 500 रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान करारी थाना क्षेत्र के बेशकांटी गांव निवासी पंकू पासी पुत्र छितानी पासी के रूप में हुई है।