रामसनेही घाट: लखनऊ अयोध्या हाईवे पर नरायन रेस्टोरेंट के पास दो बाइकों में टक्कर, तीन लोग हुए घायल
लखनऊ अयोध्या हाईवे पर नरायन रेस्टोरेंट के पास दो बाइकों में जोरदार टक्कर तीन लोग हुए गंभीर रूप से घायल। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी रामसनेहीघाट में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान अमेठी जिला के मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के बखरा गांव निवासी खुशीराम भदौर निवासी शिवकुमार व मुकेश के रूप में हुई है।