बेलतरा: गनियारी निवासी आकाश वर्मा ने जल्दी और गलत तरीके से पैसा कमाने के लालच में अवैध महुआ शराब का धंधा शुरू किया, जेल दाखिल
शुक्रवार को दोपहर 2:00 मिली जानकारी, जल्दी और गलत तरीके से पैसा कमाने के लालच में गनियारी निवासी आकाश वर्मा ने अवैध महुआ शराब का धंधा शुरू कर दिया, लेकिन उसकी यह चाल ज्यादा दिन नहीं चल सकी। ‘चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान’ के तहत Chhattisgarh Police की कोटा पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को 8 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।