श्योपुर जिले में भाजपा नेता के घर पर पथराव, पुलिस बल तैनात
श्योपुर में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष पूरन आर्य के घर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। हमलावरों ने खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। घर के बाहर खड़ी स्कूटी और बोलेरो में भी तोड़फोड़ की। घटना शनिवार 10 बजे की है। 4 जुलाई को पूरन आर्य पर एक आदिवासी महिला ने छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी। पूरन आर्य ने एसपी को निष्पक्ष जांच के लिए आवेदन दिया था।