संस्कारों की भाषा है हिंदी - पंडित मदन मोहन शर्मा
श्रीनाथद्वारा में कासगंज के वरिष्ठ पत्रकारों को "संपादक प्रवर" मानद उपाधि से किया गया सम्मानित
साहित्य मंडल श्रीनाथद्वारा में "हिंदी लाओ, देश बचाओ" कार्यक्रम में साहित्यकारों व पत्रकारों को मेवाड की आनवान व शान मेवडी पगडी पहनाकर किया गया सम्मानित
कासगंज/श्रीनाथद्वारा।राजस्थान राजसमंद जिले के श्री नाथद्वारा में सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त साहित्यिक, सांस्कृतिक ओर शैक्षणिक प्रतिष्ठान "साहित्य मंडल " द्वारा राष्ट्रभाषा हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में भगवती देवपुरा प्रेक्षागार में आयोजित त्रिदिवसीय हिंदी दिवस सम्मान समारोह का स्थगन सत्र पंडित मदन मोहन की अध्यक्षता एवं डॉ. अमर सिंह वधान डॉ.राहुल और उमादत्त शर्मा के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।साहित्यकारों द्वारा लिखी गई दर्जनों पुस्तकों का विमोचन किया गया।आपको बता दे कि हर वर्ष साहित्य मंडल द्वारा देश भर के वरिष्ठ साहित्यकार व वरिष्ठ पत्रकारों को मानद उपाधि पत्र देकर सम्मानित किया जाता हैं।समापन सत्र में साहित्य-संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवा के लिए भरतपुर के ब्रजेश शर्मा कौशिक ,भीलवाड़ा के वीरेंद्र कुमार लोढ़ा एवं उदयपुर के प्रो. गोविंदलाल मेनारिया को सम्मानित किया गया। पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पत्रकारों को डॉ. सुंदरलाल कथूरिया स्मृति सम्मान एवं पत्रकार- संपादक प्रवर की मानद उपाधियों से अलंकृत किया गया जिनमें उत्तर प्रदेश जनपद कासगंज के सोरों जी से पंडित विक्रम पांडेय, मनोज पाराशर एवं उदयपुर के विष्णु शर्मा "हितैषी" शामिल रहे। मोतीलाल राठी स्मृति सम्मान एवं हिंदी साहित्य भूषण की मानद उपाधि से मुंबई महाराष्ट्र से विनोद कुमार सीताराम, ठाणे महाराष्ट्र से राजकुमार रामलखन यादव अलंकृत किये गए। पुष्कर चतुर्वेदी स्मृति सम्मान से कानपुर की साधना सचान एवं नई दिल्ली की पूर्णिमा अग्रवाल को हिंदी साहित्य भूषण की मानद उपाधि प्रदान की गई। उक्त सभी साहित्यकारों ,पत्रकारों को मेवाड की रस्म अनुसार आन वान शान की मेवाडी पगडी, शॉल,श्रीफल, उपर्णा,प्रभु श्रीनाथ जी की छवि,कंठहार,प्रसाद,कलम,उपधि पत्र एवं नगद राशि भेंट कर साहित्य मंडल संस्था के अध्यक्ष मानस मर्मज्ञ पं मदन मोहन शर्मा, प्रधान मंत्री श्याम प्रकाश देवपुरा , चंडीगढ विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ अमर सिंह वधान के कर कमलों द्वारा सम्मानित किया गया। वही जनपद फिरोजाबाद के निवासी अजेन्द्र कुमार शर्मा को पगडी पहनाकर व पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।
साहित्य मंडल के अध्यक्ष पंडित मदन मोहन शर्मा ने कहा कि हिंदी भाषा संस्कारों की भाषा है जो अपनी सभ्यता और संस्कृति को अक्षुण्ण बनाए रखने में बहुमूल्य योगदान दे रही हैं । त्रिदिवसीय कार्यक्रम के संयोजक एवं संस्था के प्रधान मंत्री श्यामप्रकाश देवपुरा के हिंदी भाषा संवर्धन को सराहनीय एवं अनुकरणीय बताते हुए कहा कि समूचे भारतवर्ष के दूरदराज के प्रांतों यथा तमिलनाडु, तेलंगाना,जम्मू कश्मीर, असम,छत्तीसगढ़,मध्यप्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश आदि से चुनिंदा हिंदी भाषा प्रेमी साहित्यकारों को एक मंच पर लाना और उन्हें सम्मानित करना बड़ा श्रमसाध्य कार्य है जिसे श्यामप्रकाश देवपुरा परिवार की तीन पीढ़ियां सहर्ष संपादित कर रहीं हैं। श्यामप्रकाश देवपुरा ने कहा कि ये सब प्रभु श्रीनाथ जी की कृपा और उन्हीं की सत्ता है जो इस महनीय कार्य को, मेरे स्वास्थ्य की विषम परिस्थितियों में भी,मुझसे संपादित करवा रही है। उन्होंने समस्त साहित्यकारों, पत्रकारों, समाज सेवियों का आभार व्यक्त करते हुए आगामी कार्यक्रम का आमंत्रण दिया और कार्यक्रम स्थगन की घोषणा की। इस अवसर पर आकाशवाणी के सेवानिवृत्त वरिष्ठ उद्घोषक श्री कृष्ण शरद ,वरिष्ठ साहित्यकार उमेश पाठक ,कवि साहित्यकार आनंद निर्मल दीघ , कवि हरिओम हरि,ललिता देवपुरा,पीयुश देवपुरा,ओमप्रकाश पाण्डेय वाराणासी, डा.सुषमा जम्मू, प्रीती पाण्डेय रायपुर छ.ग, विनोद कुमार सीताराम दुबे मुम्बई महाराष्ट्र,ओम उपाध्याय इन्दौर मध्य प्रदेश, पूर्णिमा अग्रवाल दिल्ली, विमल वडा असम,डा नवीन कुमार झारखण्ड, डा ईश्वर एच आहिर बडोदा गुजरात, विमलेनदू बिहार, डा सारस्वत मोहन मनीसी, डा सुरेश कुमार मिश्र हैदराबाद तेलंगाना, डा मंजुला अस्थाना मेहनती उडीसा, डा शशिकांत मिश्र जम्बू कश्मीर सहित बडी संख्या में साहित्यकार व पत्रकार व समाज सेवी मौजूद रहैं।
Kasganj, Kasganj | Sep 15, 2026