घोरावल: सोनभद्र के कड़िया गांव में कड़िया सन्नाईस बाबा स्थल पर श्रद्धालुओं का सैलाब
सोनभद्र जिले के कड़िया गांव में कड़िया सन्नाईस बाबा स्थल पर भारी संख्या में श्रद्धालु ऊपरी बाधाओं से मुक्ति की कामना लेकर पहुंचते हैं। यहां के रहस्यमयी पेड़ पर मन्नत पूरी होने पर लोग सिक्के और धातु के टुकड़े चढ़ाते हैं। पास ही स्थित प्राचीन कड़िया तारा तालाब पर भी विशेष महत्ता है।