#Bahraich:- मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर के पैर में लगी गोली, तीन चोर गिरफ्तार
जनपद बहराइच के खैरीघाट क्षेत्र में एसओजी और स्थानीय पुलिस की शातिर चोरों से भीषण मुठभेड़ हो गई। नानपारा-खैरीघाट मार्ग पर घेराबंदी देख अर्टिका सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की तरफ से की गई जवाबी कार्यवाही में खैरीघाट का हिस्ट्रीशीटर आरोपी सम्भारी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसके ऊपर तीन दर्जन से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज बताये जा रहे हैं।
पुलिस ने मौके से उसके तीन शातिर साथियों महेश चौहान, मोहित लाल और अनिल विश्वकर्मा को धर दबोचा। वहीं दूसरी कार में सवार दो अपराधी फायरिंग करते हुए फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस कांबिंग जारी है।
बदमाशों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, अर्टिका कार तथा भारी मात्रा में चोरी के जेवरात और नकदी बरामद हुई। पुलिस तीन चोरों को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।
#facbookviralvideo #वीडियो UP Police Bahraich Police