चरपोखरी: मनसागर में छत पर सोते रहे लोग, चोरों ने घर से 2.5 लाख की संपत्ति उड़ा ली
चरपोखरी थाना क्षेत्र के मानसागर गांव में अज्ञात चोरों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी है। इस संबंध में मानसागर निवासी स्वर्गीय गिरजा राय के पुत्र अजय कुमार राय ने चरपोखरी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित द्वारा बुधवार की सुबह 11:00 के करीब दी गई जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात घर के सभी सदस्य छत पर सो रहे थे।