विदिशा: विदिशा पुलिस ने जिले में यात्री बसों की जांच का अभियान शुरू किया, 50 से ज्यादा बसों का निरीक्षण
प्रदेश मे पिछले कुछ समय से बस हादसों मे हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए विदिशा पुलिस द्वारा 7 दिन का विशेष अभियान प्रारंभ किया गया है। पुलिस के साथ यातायात पुलिस और जिला परिवहन विभाग भी शामिल है संयुक्त रूप से यह कार्रवाई 7 दिन के विशेष अभियान के दौरान पूरे जिले मे की जाएगी जिले के भीतर विदिशा गंजबासौदा से रोज लटेरी कुरवाई शमशाबाद नटेरन आदि मे 50 बस जांची।