लोहंडीगुडा: लोहंडीगुड़ा में जमीन विवाद पर भाई की हत्या करने वाले आरोपी को जिला और सत्र न्यायालय ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
लोहण्डीगुड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम गड़दा बोदापारा में हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड में न्यायालय ने आरोपी सायबो कवासी को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत ने उस पर 100 रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड न अदा करने की स्थिति में आरोपी को एक माह का अतिरिक्त कठोर कारावास भुगतना होगा।