हसनपुर: रहरा थाना क्षेत्र के गांव जेवड़ा में बिना अनुमति लगी डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर बढ़ा विवाद, गांव में तनाव
रहरा थाना क्षेत्र के गांव जेवड़ा में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब जाटव समाज के लोगों ने बिना अनुमति के डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित कर दी। सुबह जैसे ही इसकी जानकारी प्रशासन को मिली, अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। प्रशासन ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की कि नियम के अनुसार अनुमति लेकर ही मूर्ति स्थापित की जानी चाहिए।