पतरातू: पतरातु तालाटांड़ और चिकोर में रमजान के पाक महीने में रोजेदारों के लिए इफ्तार पार्टी का आयोजन
पतरातु तालाटांड़ सहित चिकोर में रमजान के पाक महीने के अवसर पर शुक्रवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इसे लेकर काफी काफी संख्या में रोजेदार शामिल हुए और चहल-पहल देखने को मिली। पतरातु तालाटांड़ के मोहम्मद तारिक ने कहा कि रमजान का महीना बरकत का महीना है। इस तरह के आयोजन से आपसी सौहार्द का माहौल विकसित होता है। आपस में मिल-जुल कर रहने की प्रेरणा मिलती है।