देवरिया। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर देवरिया जनपद के देवी मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। सुबह से ही मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। घंटियों की गूंज, माता रानी के जयकारों और भक्तिमय गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा है। सिद्धपीठ देवरही माता मंदिर में मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं। हर कोई माता रानी की एक झलक पाने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उत्साहित नजर आ रहा है।
#navratri #deoria #देवरिया
Deoria, Deoria | Oct 11, 2026