चकरनगर: सीएचसी चकरनगर में योग प्रशिक्षण का आयोजन, अधीक्षक महेश कुमार पाल सहित अन्य कर्मचारी रहे मौजूद
बुधवार दोपहर करीब 1 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चकरनगर में एक योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। केंद्र अधीक्षक डॉ महेश सहित सभी कर्मचारी और अन्य लोग मौजूद रहे। जिले से आए योग प्रशिक्षक खुर्शीद आलम, सहायक योग प्रशिक्षक दीपक व विजेता सिंह ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया।