गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: SSB 29वीं वाहिनी ने बाराचट्टी जंगल में 255 किलो प्रतिबंधित मादक पदार्थ डोडा किया बरामद
गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के घने जंगलों में संयुक्त सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद किया है। SSB 29वीं वाहिनी गया एवं जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम बथिनिया के जंगलों में तलाशी अभियान चलाया।