मंझनपुर: पदमा तालाब में डूबे युवक का नहीं लगा सुराग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
मंझनपुर मुख्यालय के नया नगर सेकेंड स्थित पदमा तालाब में गुरुवार को 12 बजे एक युवक के डूबने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना को करीब दो घंटा से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन अब तक युवक का कोई पता नहीं चल सका है। जैसे ही इस हादसे की जानकारी मंझनपुर कोतवाली पुलिस समेत प्रशासनिक अधिकारियों को मिली तो वह मौके पर पहुंच गए।