ब्यौहारी: नगर परिषद ने सड़क पर बैठे आवारा मवेशियों को भेजा गौशाला
ब्यौहारी। नगर परिषद ब्यौहारी की हांका टीम ने रीवा-शहडोल मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे और बीच मार्ग में बैठे आवारा गाय-बैलों को पकड़कर वाहन के माध्यम से गौशाला भेजा। अभियान का उद्देश्य यातायात बाधा और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को कम करना रहा। नगर परिषद ने पशुपालकों से अपने मवेशियों को खुला न छोड़ने की अपील की है। वीडीओ शुक्रवार सुबह 8 बजे सामने आय है।