खगड़िया: महिला थाना के पास ई रिक्शा के ठोकर से एक वृद्ध महिला जख्मी, सदर अस्पताल में चल रहा है उपचार
खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र के महिला थाना के पास ई-रिक्शा के ठोकर से बेगूसराय जिले के गढ़पुरा के रहने वाली सीता देवी जख्मी हो गई। जख्मी अवस्था में स्थानीय लोगों ने खगड़िया सदर अस्पताल लाया जहां पर उनका उपचार चल रहा है। वहीं पर घायल सीता देवी ने बताई की वे अपने मायके आवास बोर्ड जा रहे थे, इसी दौरान ई-रिक्शा के ठोकर मार दिया जिससे वे जख्मी हो गई।