जहानाबाद: दरधा पुल के पास से 6 लीटर बियर के साथ स्कूटी सवार गिरफ्तार, वाहन भी जब्त, उत्पाद विभाग की कार्रवाई
जहानाबाद के दरधा पुल के पास उत्पाद विभाग ने वाहन जांच अभियान के दौरान एक स्कूटी सवार युवक को 6 लीटर किंगफिशर बियर के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान वार्ड संख्या 14 निवासी विक्रांत मोहन के रूप में हुई है। उत्पाद विभाग ने बियर और स्कूटी जब्त कर मद्यनिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एवं आगे की कार्यवाही जारी है।