चम्पावत में ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान के तहत पुलिस ने लोहाघाट क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। एसपी रेखा यादव के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के दौरान पुलिस ने 4.36 ग्राम अवैध स्मैक के साथ अशोक (30) निवासी लोहाघाट को गिरफ्तार किया। आरोपी को सघन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेशी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस ने जनता से नशे से जुड़ी गतिविधियों की सूचना 1933 हेल्पलाइन पर देने की अपील की है।
#Uttarakhand #उत्तराखंड #Champawat #चम्पावत