बिंद: पीएम आवास योजना की अंतिम सूची से नाम गायब होने पर ग्रामीणों ने बिंद प्रखंड कार्यालय का घेराव किया
Bind, Nalanda | Sep 29, 2026 प्रधानमंत्री आवास योजना की अंतिम सूची में नाम नहीं रहने से बिंद प्रखंड के कथराही और लोदीपुर पंचायत के ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया। दोनों पंचायतों के सैकड़ों महिला-पुरुष प्रखंड कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी करते हुए कार्यालय का घेराव किया। ग्रामीणों ने सर्वे में गड़बड़ी और पात्र परिवारों के साथ भेदभाव किए जाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना था कि कई परिवार