बरेली: मुसलमानों में बंटवारा, बरेलवी बनाम देवबंदी, बीजेपी को नीतीश का मिला वोट बैंक: बरेली के मुस्लिम धर्मगुरु की प्रतिक्रिया
बरेली। आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार-भारतीय जनता पार्टी गठबंधन की बड़ी जीत को एक सियासी गणित से जोड़ते हुए बयान जारी किया है। उनका कहना है कि इस जीत-हार में असली वजह थी मुस्लिम समुदाय के भीतर बरेलवी और देवबंदी दो धड़ों में विभाजन।