बरेली: किला थाना बना बच्चों का दोस्त, बरेली पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत खोला पहला वात्सल्य केंद्र
बरेली में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत जिले का पहला वात्सल्य केंद्र किला थाने में शुरू हुआ। एसपी सिटी मानुष पारीक ने इसका उद्घाटन किया। थाने में आने वाले बच्चों के लिए यहां खिलौने, किताबें, ड्राइंग सामग्री और मनोरंजन की सुविधाएं दी गई हैं, ताकि वे सहज और सुरक्षित माहौल महसूस कर सकें। सफल होने पर अन्य थानों में भी ऐसे केंद्र खुलेंगे।