बरेली: सीबीगंज में 10 बीघा अवैध कॉलोनी पर प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, प्रवर्तन टीम ने किया ध्वस्तीकरण और दिया साफ संदेश
बरेली विकास प्राधिकरण की टीम ने सीबीगंज क्षेत्र में नरेश यादव द्वारा बिना स्वीकृति बनाई जा रही 10 बीघा की अवैध कॉलोनी पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। मौके पर सड़क, नाली व बाउंड्रीवाल निर्माण को गिराया गया। प्राधिकरण ने जनता को चेताया कि बिना मानचित्र स्वीकृति के कॉलोनी विकास व भूखंड खरीदना अवैध है, ऐसे निर्माणों पर कार्रवाई जारी रहेगी।