बरेली: 15 लाख की अफीम के साथ बड़ा तस्कर गिरफ्तार, बारादरी पुलिस ने की धमाकेदार कार्रवाई
15 लाख की अफीम के साथ बड़ा तस्कर गिरफ्तार, बारादरी पुलिस की धमाकेदार कार्रवाई।बारादरी थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली, जब मुखबिर की सूचना पर रोहिलखंड छात्रावास के पास से एक अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी की तत्पर कार्रवाई में पकड़े गए अभियुक्त के पास से 604 ग्राम अफीम, एक मोटरसाइकिल तथा मोबाइल फोन बरामद किया गया।