कुचायकोट: गोपालपुर पुलिस ने तकिया बारी गांव के पास से पिकअप गाड़ी में 12 मवेशी जब्त किए, तस्कर फरार
गोपालगंज जिला के गोपालपुर थाने के पुलिस ने थाना क्षेत्र के तकिया बारी गांव के समीप से एक पिकअप से 12 मवेशी को जप्त किया है इस कार्रवाई में पिकअप सवार मवेशी तस्कर भागने में सफल रहा जिसकी जानकारी गोपालपुर थाना प्रशासन के द्वारा आज शुक्रवार को शाम 7:30 में दी गई। गोपालपुर थाना प्रशासन के द्वारा बताया गया कि पुलिस यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है।