मुगलसराय: गोधना हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बेकाबू ट्रेलर ने 72 वर्षीय वृद्ध की जान ली
अलीनगर के गोधना नेशनल हाईवे पर आज शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे को तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े 72 वर्षीय सिधारी पाठक को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर ह्ड़कंप मच गया वही हादसे के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और चालक की तलाश शुरू कर दी।