मुरैना के ग्राम करुआ में CM डॉ. मोहन यादव ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों को किया सम्मानित
मुरैना। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मुरैना जिले के ग्राम करुआ में स्वामित्व योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पटवारियों के समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्वामित्व योजना को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने में राजस्व अमले की महत्वपूर्ण भूमिका है।
मुख्यमंत्री ने सम्मानित पटवारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने में मैदानी स्तर पर कार्य करने वाले कर्मचारियों की अहम भूमिका होती है।
#मुरैना #morena #पटवारी