अग्निवीर बहाली को लेकर बोधगया के मगध विश्वविद्यालय में मंगलवार की दोपहर 1 बजे डीएम शशांक शुभंकर,सीटी एसपी कोटा किरण कुमार और सेना के अधिकारी सहित कई अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई।बोधगया के मगध विश्वविद्यालय परिसर में 5 मार्च से 20 मार्च तक अग्निवीर भर्ती के तहत चयन प्रकिया पूरी पारदर्शिता और अनुशासन के साथ संपन्न कराई जाएगी।