भिवानी: जिले में पहले के मुकाबले लिंगानुपात सही, चौधरी बंसी लाल हॉस्पिटल में उत्कृष्ट लिंगानुपात वाले गांव को किया गया सम्मानित
प्रदेश भर का लिंगानुपात सही हो इस मकसद से जिला से लेकर ब्लॉक लेवल पर कार्यक्रम आयोजित करने के दिशा निर्देश बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की चेयर पर्सन उषा गुप्ता द्वारा दिए गए हैं। बता दे कि आज भिवानी के चौधरी बंसीलाल अस्पताल में पहुंची और उन्होंने एक मीटिंग ली। जिसमें विभिन्न डिपार्टमेंट में हिस्सा लिया।